{"_id":"574c5d684f1c1bd24c109351","slug":"two-theives-arrest-with-gun-and-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की लाइसेंसी बंदूक और बाइक के साथ पकड़े गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की लाइसेंसी बंदूक और बाइक के साथ पकड़े गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 30 May 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
बंदूक के साथ पकड़े गए चोर।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेव झारखंडी में बंद मकान का ताला तोड़कर दो नाली बंदूक और गहने चुराने वाले चोरों को चौरीचौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी गई बंदूक के अलावा चार बाइक भी मिली हैं। पूछताछ में पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश किया।
एसएसपी अनंत देव ने सोमवार को पुलिस आफिस में प्रेस वार्ता में बताया कि महादेव झारखंडी में रहने वाले इंद्रमणि तिवारी के घर 20 अप्रैल की रात ताला तोड़कर चोर जेवर, सामान के साथ ही लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक उठा ले गए थे। कैंट थाने में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच की टीम समेत चौरीचौरा पुलिस भी बदमाशों की तलाश में लगी थी।
एसओ चौरीचौरा ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर तरकुलहा मंदिर की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मनोहर पासी निवासी बनरहवा टोला, तरकुलहा और रामनगीना निवासी सरैया मरचहवा टोला चौरीचौरा के रूप में हुई। उन दोनों ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनाें बदमाशों पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इनके दो साथी भैरोपुर कैंट का गोलू और राहुल पहले ही जेल में बंद हैं। पूछताछ में उनके दो साथियों के बारे में भी जानकारी मिली, जिनकी तलाश चल रही है।