{"_id":"581f365b4f1c1bf67eb37322","slug":"two-robbers-are-cought","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए लुटेरे, दो घटनाएं खुलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए लुटेरे, दो घटनाएं खुलीं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट पुलिस ने पुलिस लाइंस के पास युवती और सिटी मॉल के पास युवक का मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया पर्स, मोबाइल और रकम भी बरामद कर लिया है।
शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सिटी मॉल के पास कुसुम्ही के पप्पू जायसवाल शुक्रवार शाम दोस्त अनिल के साथ सामान लेने शहर आए थे। रात 9:30 बजे के करीब सिटी मॉल के पास बाइक खड़ी कर वह मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। पप्पू द्वारा दिए गए बदमाशों के बाइक के नंबर के आधार पर देर रात इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई ने खूंनीपुर के सेराज और तालिब को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में इन लोगों ने सिटी मॉल के अलावा एक महीने पहले पुलिस लाइंस के सामने रुचि शर्मा नाम की युवती से हुई लूट में शामिल होने की बात कबूल की। इनके पास से रूचि का पर्स, एक हजार रुपये के अलावा पप्पू का मोबाइल बरामद हुआ है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मौज-मस्ती करने के लिए युवकों ने लूट की थी। इनका पिछला कोई क्राइम रिकार्ड नहीं मिला है। दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।