{"_id":"58aca9334f1c1b0953b248b1","slug":"two-parties-of-fight-in-barhalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट से बड़हलगंज में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट से बड़हलगंज में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Feb 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज इलाके के शिवाय घाट पर विवाद में घायल भीम सोनकर।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालय घाट के करीब जानवर की चमड़ी उतारने लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बीच इलाके में तनाव गहराने लगा। मारपीट में दोनों ओर के चार लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में फोर्स तैनात की गई है। एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने मौका मुआयने के बाद दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है।
घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे का है। शिवालय घाट के करीब आफताब को जानवर की खाल उतारते देख शिवालय घाट के पुजारी रामचंद्र गिरी ने आपत्ति की। आपत्ति की अनसुनी पर बात बिगड़ गई। दोनों ओर से लोग जुटे और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि पुजारी के समर्थन में आए भीम का आफताब ने हमला कर सिर फाड़ दिया। आपसी भिड़ंत में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए पहुंचाया।
फोर्स के साथ पहुंचे एसपी ग्रामीण ने भीड़ तितर-बितर कराने के साथ इलाके की चौकसी बढ़ा दी। दोनों पक्षों पर शांति व्यवस्था से छेड़छाड़ का केस दर्ज करते हुए आफताब, मोहसिन, सोनू, अहमद और भीम सोनकर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शिवालय घाट पर मारपीट से माहौल बिगड़ने की संभावना देख पांच लोग गिरफ्तार किए हैं। फोर्स मुस्तैद है और इलाके में शांति है।
- रामलाल वर्मा, एसएसपी