{"_id":"57c59f384f1c1bbf762cb988","slug":"two-men-kidnapped-to-an-old-man-from-kechari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में वकील पर रिवाल्वर तान बुजुर्ग को उठा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में वकील पर रिवाल्वर तान बुजुर्ग को उठा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
अपहर्ताअाें की गाड़ी कचहरी में ही छूट गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में मंगलवार की दोपहर पहुंचे दो युवक पुलिस आफिस के पास अधिवक्ता पर रिवाल्वर तानकर एक बुजुर्ग को उठा ले गए। विरोध करने पर उन्होंने बुजुर्ग के साथ आए युवक की पिटाई कर दी। अधिवक्ताओं के घेरेबंदी करने पर युवक सपा विधायक की पोस्टर लगी स्कार्पियो कचहरी में ही छोड़कर भाग गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। उधर, हंगामा बढ़ने पर दोपहर बाद बुजुर्ग को नौसढ़ में उनके घर छोड़ दिया गया।
नौसढ़ निवासी रामसमुझ गुप्ता मंगलवार की दोपहर 12 बजे गांव के परशुराम बेलदार (70) को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में उनकी गवाही थी। इसी बीच नौसढ़ के ही राहुल यादव उर्फ गोलू और राजन यादव भी पहुंच गए। दोनों से रामसमुझ का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा कोर्ट मेें लंबित है। मुकदमे को लेकर इनके बीच बहस हो गई। मामला बढ़ने पर राजन यादव अपने साथी के संग गवाही देने आए परशुराम को साथ ले जाने लगे। रामसमुझ ने अधिवक्ता के साथ इसका विरोध किया तो युवकों ने रिवाल्वर निकाल लिया और धौंस देकर उन्हें जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर हाथापाई कर फरार हो गए।
उधर, अधिवक्ता पर कचहरी में रिवाल्वर तानने की जानकारी होने पर सैकड़ों वकील जुट गए। उन्होंने पुलिस आफिस के पास खड़ी राजन यादव की स्कार्पियो घेरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्कार्पियो पर सपा का झंडा और ग्रामीण विधायक विजय बहादुर यादव का पोस्टर लगा था। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो सीज कर कब्जे मेें ले लिया। इस घटना के संबंध में रामसमुझ ने कैंट पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
कचहरी में बुजुर्ग का अपहरण करने वाले राजन यादव और राहुल से मेरा कोई संबंध नहीं है। अधिवक्ता पर रिवाल्वर तानने की घटना गंभीर है। पुलिस आरोपियों पर निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करे। गाड़ी पर सपा का झंडा और स्टीकर कोई भी लगा सकता है।
- विजय बहादुर यादव, ग्रामीण विधायक
विज्ञापन
नौसढ़ निवासी रामसमुझ गुप्ता मंगलवार की दोपहर 12 बजे गांव के परशुराम बेलदार (70) को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में उनकी गवाही थी। इसी बीच नौसढ़ के ही राहुल यादव उर्फ गोलू और राजन यादव भी पहुंच गए। दोनों से रामसमुझ का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा कोर्ट मेें लंबित है। मुकदमे को लेकर इनके बीच बहस हो गई। मामला बढ़ने पर राजन यादव अपने साथी के संग गवाही देने आए परशुराम को साथ ले जाने लगे। रामसमुझ ने अधिवक्ता के साथ इसका विरोध किया तो युवकों ने रिवाल्वर निकाल लिया और धौंस देकर उन्हें जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर हाथापाई कर फरार हो गए।
विज्ञापन
उधर, अधिवक्ता पर कचहरी में रिवाल्वर तानने की जानकारी होने पर सैकड़ों वकील जुट गए। उन्होंने पुलिस आफिस के पास खड़ी राजन यादव की स्कार्पियो घेरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्कार्पियो पर सपा का झंडा और ग्रामीण विधायक विजय बहादुर यादव का पोस्टर लगा था। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो सीज कर कब्जे मेें ले लिया। इस घटना के संबंध में रामसमुझ ने कैंट पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विधायक के लिए काम करते हैं दोनों युवक
कैंट थाने पहुंचे रामसमुझ ने बताया कि राजन यादव और राहुल ग्रामीण विधायक विजय बहादुर यादव के लिए काम करते हैं। उनके नाम पर लोगों को बेवजह प्रताड़ित करते हैं। वे लोग नौसढ़ में वाराणसी हाईवे पर स्थित उनकी जमीन कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। इसी मामले में मंगलवार को परशुराम की गवाही थी।कचहरी में बुजुर्ग का अपहरण करने वाले राजन यादव और राहुल से मेरा कोई संबंध नहीं है। अधिवक्ता पर रिवाल्वर तानने की घटना गंभीर है। पुलिस आरोपियों पर निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करे। गाड़ी पर सपा का झंडा और स्टीकर कोई भी लगा सकता है।
- विजय बहादुर यादव, ग्रामीण विधायक