फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two died in road accident in sehjanwa

ट्रक ने जीजा-साले को रौंदा, मौत

Sat, 03 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two died in road accident in sehjanwa
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर सहजनवां के भीटी के पास शुक्रवार को बाइक से जा रहे जीजा-साले को ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ट्रक के साथ खलीलाबाद पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


खलीलाबाद कोतवाली के गौसपुर के हीरालाल गौड़ के 22 वर्षीय पुत्र अमित गौड़, अपने जीजा दुधरा के थुन्नी गांव निवासी मनीराम के साथ चिलुआताल के जगतबेला में मौसा संतोष गौड़ के घर गए थे। शुक्रवार को एक ही बाइक से अमित, मनीराम और संतोष की बेटी जूही तीनों खलीलाबाद वापस आ रहे थे। सहजनवां इलाके के भीटी के पास एक बाइक से उनकी बाइक की हल्की टक्कर हो गई। बाइक के अनियंत्रित होने पर तीनों सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने अमित और मनीराम को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में जूही को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों के बताए अनुसार पुलिस ने ट्रक नंबर तत्काल खलीलाबाद पुलिस को बताई, जिसकी मदद से पुलिस ने ट्रक को खलीलाबाद में पकड़ लिया। घायल जूही को सीएचसी सहजनवां में भर्ती कराया गया। सूचना पाते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सहजनवां थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले हुई थी पिता की मौत

अमित के पिता हीरालाल गौड़ की मौत पांच दिन पहले ही हुई थी। घरवालों का काम में हाथ बंटाने के लिए ही वह मौसेरी बहन को लेने के लिए जगतबेला आए थे। पिता के बाद जवान बेटे की मौत के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। चार भाईयों में अमित दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed