फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two died and three injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Sun, 07 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 07 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two died and three injured in road accidents
सड़क दुर्घटना।
इलाके के सोनबरसा बाजार के करमहा क्रॉसिंग और फुटहवा इनार के पास हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


पिपराइच इलाके के महुअवा खुर्द निवासी प्रमोद (21) गांव के ही मोनू और मुस्तकीन अली के साथ अपने दोस्त के साले की शादी में शामिल होने चौरीचौरा के रामनगर बाइक से आए थे। शादी में शामिल होने के बाद तीनों सुबह चार बजे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। अभी वे सोनबरसा बाजार के करमहां क्रॉसिंग के पास ही पहुंचे थे कि बेकाबू पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनू और मुस्तकीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में सोनबरसा के फुटहवा इनार में बाइक सवार दो युवक बोलरो की चपेट में आए गए। इसमें कुशीनगर के ढाढ़ा निवासी राम आशीष गुप्ता (45) की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारात जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच गंभीर

बड़हलगंज कोतवाली इलाके के पिड़हनी के परसिया गांव से बारात में बैंड बाजा पार्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।


शनिवार की शाम छह बजे पिड़हनी परसिया गांव के बाबूराम यादव के घर से बारात छपरा गांव जा रही थी। बड़हलगंज कस्बे के पुराना गोला मुहल्ला के राजा बैंड पार्टी के सोलह सदस्य ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर बारात जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर पिड़हनी के पिपरडाड़ी मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार बैंडबाजा पार्टी के क्रांति (58) जग्गार अहमद (50) ताहिर अली (19), शब्बू (40), बबलू (32), रहमतुल्लाह (50), झीनक (65), कलाम (20), शमसेर (50), मुंशी (50), मंजू अली और गुड्डु (35) घायल हो गए। सभी कस्बे के गोला मुहल्ला के निवासी हैं। घायलों को बड़हलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच शब्बू, बबलू, ताहिर अली, क्रांति लाल, मंजूर अली की हालत गंभीर होने के नाते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed