{"_id":"57e831b04f1c1bf70a5743ca","slug":"two-cousin-died-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेसर में ट्रक से कुचलकर दो भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेसर में ट्रक से कुचलकर दो भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर कालेसर के पास रविवार की शाम ट्रक से कुचलकर बुलेट सवार ट्रेन ड्राइवर और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार चकिया गांव के रहने वाले विश्वजीत यादव (32) ट्रेन ड्राइवर थे। वह रविवार की शाम बीए प्रथम वर्ष के छात्र और चचेरे भाई बृजेश (19) के साथ बुलेट से घर लौट रहे थे। शाम 7:30 बजे फोरलेन पर कालेसर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बुलेट में धक्का मार दिया। सड़क पर गिरे दोनों भाई ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने जेब में मिले कागजात से दोनों भाइयों की पहचान कर घरवालों को जानकारी देने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। विश्वजीत के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। एसओ सहजनवां बृजेश यादव ने बताया कि चालक की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।