फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two captives are shifted to Deoria jail from Gorakhpur

दो बवाली कैदी देवरिया जेल शिफ्ट

Wed, 16 Nov 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 16 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two captives are shifted to Deoria jail from Gorakhpur
बंदी - फोटो : demo
कैदी की मौत के बाद मंडलीय कारागार में हुए बवाल के उत्पाती दो कैदियों को देवरिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार को प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन की ओर से पुलिस अभिरक्षा में कैदियों को देवरिया भेजा गया। जेल प्रशासन का तर्क है कि इनकी वजह से जेल का माहौल खराब हो रहा था। कुछ अन्य बंदियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


मंडलीय कारागार में लगातार मोबाइल की तलाश से बंदियों की मुसीबत बढ़ गई थी। 13 अक्टूबर को हत्या की सजा काट रहे चिलुआताल के मीरपुर दुबी निवासी सूर्यभान की अचानक तबीयत खराब होने से हालत बिगड़ गई। जेल के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से जेल में जमकर बवाल हुआ था। बंदी रक्षकों को बंधक बनाने के साथ ही कई दिनों तक जेल का माहौल बिगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही बवाली कैदियों की जांच तेज कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में आजमगढ़ के रहने वाले और वहीं से आए संदीप सिंह और सीताराम यादव को देवरिया जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि दोनों आजमगढ़ जेल में बंद थे। वहां जेल का माहौल खराब होने पर उनको 22 सितंबर 2015 को गोरखपुर मंडलीय कारागार में शिफ्ट किया गया था। यहां आने के बाद जेल का माहौल बिगाड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में हुए बवाल में इनका नाम शामिल है। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को देवरिया जेल में संदीप और सीताराम को शिफ्ट कर दिया गया है। 
- एसके शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed