फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   try to kill a man on the gate of cant police station

कैंट थाने के गेट पर युवक पर तानी पिस्टल

Sun, 24 Jul 2016 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 24 Jul 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
try to kill a man on the gate of cant police station
बंदूक
बदमाशों के इरादे कितने बुलंद है, इसकी बानगी रविवार को तब देखने को मिली, जब एक युवक को जान से मारने की नियत से आए बाइक सवार बदमाशों ने थाने के गेट पर ही उसपर पिस्टल तान दी, मगर शोर मचाते हुए युवक थाने में घुस गया। इस दौरान बदमाश फरार तो हो गए, मगर पूरे दिन यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। बदमाशों ने शनिवार शाम भी रुस्तमपुर में युवक पर हमले का प्रयास किया था, उसी की शिकायत करने वह रविवार को थाने पहुंचा था।
विज्ञापन


बेलीपार के गुरौली गांव का रहने वाला संजय साहनी शनिवार की शाम बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान रुस्तमपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इसकी सूचना उसने तत्काल कंट्रोल रूम को दी। रविवार की सुबह 10:30 बजे उसी घटना की तहरीर लेकर संजय कैंट थाने पहुंचा था। इंस्पेक्टर के बाहर होने पर पास की दुकान पर चिप्स लेने चला गया। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उसे देख पिस्टल निकाल ली, मगर नजर पड़ने पर संजय भागते हुए थाने में घुस गया। शोर सुनकर पुलिसकर्मी बाहर निकले, लेकिन इससे पहले ही बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद दुकान पर मौजूद लोग दंग रह गए। सूचना के बाद कैंट पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। संजय ने बताया कि पंचायत चुनाव के वक्त से ही गांव के एक व्यक्ति उससे रंजिश रखता है। कई बार उस पर हमला करा चुका है। मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देता है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed