फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   truck loaded with pam masala had been looted

गुटखा लदे ट्रक को लूटा, चालक-खलासी गंभीर

Wed, 01 Jun 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Jun 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
truck loaded with pam masala had been looted
अस्पताल में भर्ती घायल ड्राइवर बृजेश - फोटो : mahesh kumar
खोराबार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार की रात चारपहिया सवार बदमाशों ने एक ट्रक लूट लिया। असम से दिल्ली जा रहे दो ट्रकों को बदमाशों ने पहले ओवरटेक कर रोका और दोनों के चालकों और खलासी की पिटाईकर 23 हजार नगदी, मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने चालक, खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बदमाशों की संख्या छह से ज्यादा बताई जा रही है। खबर है कि लूटे गए ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है हालांकि इसकी पुष्टि अभी पुलिस नहीं कर रही है। एसएसपी अनंत देव ने मौके का मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक फरीदाबाद की ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेंसी के दो ट्रक सिलीगुड़ी और गुवाहाटी में माल डिलिवरी करने गए थे। एक ट्रक के चालक रायबरेली के लालगंज निवासी बृजेश सिंह ने गुटखा कंपनी से दिल्ली गुटखा पहुंचाने के लिए लोड कर लिया। दूसरे ट्रक के चालक अमेठी निवासी रणजीत सिंह और उसके बेटे वीरभद्र ने अपने ट्रक पर कबाड़ लाद लिया। फोन से बात करके दोनों दिल्ली के रवाना हुए। बिहार में पहुंचने से पहले दोनों एक साथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब दो बजे कुशीनगर हाइवे पर सोनबरसा से आगे बढ़ने पर चारपहिया सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके दोनों ट्रकों को रोक लिया और रणजीत, वीरभद्र, बृजेश सिंह की रॉड से पिटाई शुरू कर दी। चारों का हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बांधकर उन्हें कबाड़ लदे ट्रक में डाल दिया। कबाड़ वाले ट्रक को पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर खड़ी करके बदमाशों ने चालक, खलासी की तलाशी ली। रणजीत सिंह की जेब से 14 हजार, बृजेश सिंह की जेब से सात हजार रुपए और दोनों का मोबाइल लूट लिया। फिर सभी को वहीं फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed