{"_id":"30b73636aa682db7d6a1e580fc4cbfd5","slug":"three-students-of-intermediate-arrest-to-cut-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब खर्च के लिए एटीएम काट रहे 12वीं के तीन छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब खर्च के लिए एटीएम काट रहे 12वीं के तीन छात्र गिरफ्तार
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुमायूंपुर में सोमवार की रात गैस कटर से एचडीएफसी बैंक के एटीएम का कैश बॉक्स काट रहे तीन छात्रों को गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर, चिलुआताल क्षेत्र के रहने वाले तीनों युवक इंटर के छात्र हैं, जिनका ताल्लुक साधन संपन्न घर-परिवारों से है।
अपने शौक और गर्ल फ्रेंड की जरूरतें पूरी करने से बढ़े जेब खर्च को पूरा करने के लिए उन्होंने एटीएम में सेंधमारी की योजना बनाई थी। पुलिस ने गैस कटर सहित कुछ उपकरण और छात्रों द्वारा इस्तेमाल की जा रही कार कब्जे में ली है।
अरमानों के लिए अपराध के रास्ते तक बढ़ने वाले छात्रों की कहानी का खुलासा मंगलवार दोपहर एसएसपी लव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में किया। बताया कि सोमवार की रात हुमायूंपुर उत्तरी में गश्त पर निकले सिपाहियों को एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास कार और दो युवक नजर आए। हकीकत जानने के लिए सिपाही उधर बढ़े तो दो और युवक एटीएम केबिन से निकले और कार से भाग निकले।
विज्ञापन
सिपाहियों की सूचना पर गोरखनाथ क्षेत्र के सीओ डीएन शुक्ल, एसओ सदानंद सिंह ने घेराबंदी कर स्प्रिंगर मोड़ के पास उनकी कार रोक ली। इस दौरान युवकों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया लेकिन सीओ, एसओ ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। इस बीच एटीएम के पास मौजूद गश्ती सिपाहियों ने केबिन के भीतर की स्थिति देखकर बताया कि मामला गैस कटर से एटीएम के कैश बॉक्स को काटने की कोशिश का है।
पूछताछ में तीनों के 12वीं का छात्र होने की जानकारी मिली। इनमें शाहपुर, गंगानगर में रहने वाला पीयूषमणि, मोती पोखरा निवासी यूनूस ज्वाय हिजकिल, चिलुआताल मिर्जापुर निवासी शिवम शुक्ला शामिल हैं। फरार हुआ रोहित आनंद राप्तीनगर का रहने वाला है और पकड़े गए युवकों का सहपाठी है। एटीएम केबिन और युवकों की कार से पुलिस ने गैस कटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, लोहा काटने में इस्तेमाल होने वाली फायर मशीन, सर्जिकल कटर, एक तमंचा मिला है।
एसएसपी ने बताया कि एटीएम में छह लाख रुपये थे जो सिपाहियों की सक्रियता से बच गए।
इस पर गोरखनाथ क्षेत्र की इस पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने का निर्णय लिया गया है। बकौल एसएसपी पकड़े गए सभी युवकों ने खुद को नवल्स एकेडमी की राप्तीनगर शाखा में इंटर का छात्र बताया है। यह भी स्वीकार किया है कि इन्होंने नवंबर में बशारतपुर में एसबीआई के एटीएम को भी काटने का प्रयास किया था। नवल्स एकेडमी के प्रबंधक डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बताया कि पढ़ाई में रुचि न होने और अन्य शिकायतें होने पर इन छात्रों को कॉलेज से पहले ही रस्टीकेट किया जा चुका है।