फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three men died in dangerous road accident

ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, तीनों की मौत

Mon, 24 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 24 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three men died in dangerous road accident
अस्पताल में भर्ती सहजनवां सड़क हादसे में घायल सविता। - फोटो : Amar Ujala
सोनबरसा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन पर शनिवार की रात एक ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों खजनी इलाके के मिश्रौलिया गांव के रहने वाले थे और कुशीनगर के एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


मिश्रौलिया गांव के शंकर का 20 वर्षीय बेटा विक्की गांव के ही मिंटू (21) और झीनक (20) के साथ शनिवार की शाम एक ही बाइक से अपने चाचा नन्हे की ससुराल कुशीनगर गया था। तीनों शादी समारोह से रात में ही घर के लिए निकल पड़े। रात करीब 12 बजे वे सोनबरसा पुलिस चौकी के पास  पहुंचे थे कि ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रिक होकर ट्रक के नीचे आ गई। कुचलने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घरवालों को हादसे की जानकारी दी। तीनों युवकों की शादी नहीं हुई थी। उनकी मौत की खबर पहुंचते ही तीनों के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसे में पति की मौत, पत्नी समेत चार घायल 

सहजनवां थाना क्षेत्र के खानिमपुर के पास रविवार सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ऑटो पलट गया। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक सिकरीगंज क्षेत्र के बारी गांव निवासी शैलेंद्र पत्नी सविता, चचेरे भाई विजय कुमार के साथ मुंबई में रहते हैं। वह रविवार सहजनवां रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से ऑटो कर वह घर जा रहे थे। सहजनवां के खानिमपुर के आगे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और हादसे में शैलेंद्र की मौत हो गई, जबकि सविता, विजय, सरया गांव के महेंद्र, उनकी पत्नी सुनीता, वीरेंद्र कुमार, ऑटो चालक कोईल घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ऑटो के पलटते ही कोहराम गच गया और राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में शामिल होने आए थे शैलेंद्र
शैलेंद्र पत्नी सविता और चचेरे भाई विजय के साथ परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई से आ रहे थे। परिवार के दो सदस्य आशुतोष और अभिमन्यू की शादी है। शादी 28 अप्रैल और 11 मई को होनी है। शैलेंद्र की शादी अभी एक साल पहले हुई थी।

सड़क हादसे में एक की मौत 

कैम्पियरगंज के रामचौरा में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जंगल कौड़िया के कोईरीपुरवा टोला निवासी मनाोज मौर्य की जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय के पास अतुल होजरी गारमेंट्स नाम से दुकान है। वह रविवार सुबह बाइक से वसूली में कैंपियरगंज जा रहे थे। अभी वह रामचौरा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी कैंपियरगंज लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से नंबर निकालकर घटना की जानकारी घरवालों को दी। मौत की सूचना के बाद घर में चीख पुकार मच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed