फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three detonater found near a hotel at railway sttaion

होटल के पास मिला डेटोनेटर, हड़कंप 

Sat, 06 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 06 May 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three detonater found near a hotel at railway sttaion
पकड़े गए होटल मालिक और डेटोनेटर (इनसेट में)। - फोटो : Amar Ujala
रेलवे स्टेशन स्थित गुलाब हिंदू होटल के पास से डेटोनेटर मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर एक लड़के ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद आनन-फानन में भारी फोर्स होटल पहुंच गई और तीन डेटोनेटर बरामद भी कर लिए। पुलिस ने एक किशोर और होटल मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो थोड़ी ही देर में पूरी कहानी बदल गई। किशोर ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल से डेटोनेटर चुराकर लाया था और होटल मालिक को फंसाने के लिए डेटोनेटर वहां रखकर सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक किशोर बांसगांव के बगराई गांव निवासी बुद्धि सागर पांडेय रेलवे कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचा और चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह को स्टेशन रोड स्थित होटल गुलाब के पीछे डेटोनेटर मिलने की जानकारी दी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और डेटोनेटर बरामद कर आला अफसरों को सूचना दी। सूचना पाते ही इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेयी भी पहुंच गए और होटल मालिक अजय और उपेंद्र समेत बुद्धिसागर को हिरासत में ले लिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी गणेश साहा, सीओ कैंट अभय मिश्रा भी वहां पहुंच गए और तीनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में बुद्धि सागर ने बताया कि 20 महीने तक उसने होटल पर काम किया था, मगर मालिक ने उसका भुगतान नहीं दिया। इसी वजह से उन्हें फंसाने के लिए उसने वहां डेटोनेटर रखा था। फिलहाल पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


भोपाल से चुराकर लाया था डेटोनेटर 
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि बुद्धिराम ने ही डेटोनेटर होटल के पास रखा था। शाहपुर के पादरी बाजार निवासी अजय कुमार, गुलरिहा, बजरहा निवासी उपेंद्र जायसवाल होटल संचालक हैं। बुद्धिराम दोनों के यहां काम करता था और रुपये न मिलने पर वह टीपीनगर में काम करने लगा लेकिन मन में बदला लेने की सोच थी और वह फूफा के घर भोपाल चला गया था। भोपाल में फूफा चट्टान तोड़वाने का ठेका लेते हैं वहीं से वह डेटोनेटर चुरा लाया और रात में होटल बंद होने के बाद वहां रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होता है डेटोनेटर
डेटोनेटर की मदद से बम को प्रभावी किया जाता है। इसे बम का ट्रिगर कहा जा सकता है। डेटोनेटर से बम की विस्फोटक क्षमता बढ़ जाती है। नक्सली आमतौर पर ऐसे ही बमों का इस्तेमाल करते हैं।

आतंकी अंदेशे में जारी है अलर्ट
फैजाबाद में आईएसआई एजेंट और फिर सिद्धार्थनगर में टाइम बम मिलने के बाद से ही गोरखपुर में हाई अलर्ट घोषित है। पुलिस ने गुरुवार रात कई जगहों पर चेकिंग भी की थी। चूंकि गोरखपुर और गोरखनाथ मंदिर पर आतंकी निगाह होने की खुफिया सूचना पहले से ही आती रही है और इसी बीच डेटोनेटर मिलने से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यही वजह है कि पुलिस भले ही अभी बुद्धिराम के कहानी को सच मान रही है लेकिन जांच पड़ताल भी कर रही है। 


डेटोनेटर पाए जाने की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया सामने आया है कि बुद्धिराम ने ही होटल मालिक को फंसाने के लिए ऐसा काम किया है। पूछताछ अभी जारी है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
- गणेश साहा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed