फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   threat to kill to girl and her fiance

शादी टूटने पर युवती और मंगेतर को मारने की धमकी

Fri, 03 Jun 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 03 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
threat to kill to girl and her fiance
छात्रा को धमकी
सिकरीगंज की रहने वाली छात्रा और उसके मंगेतर को बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी है। दस दिन पहले वह हमला भी कर चुका है। धमकी से डरी छात्रा ने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर परिवार के साथ ही मंगेतर की हत्या की आशंका जताई है। आईजी ने सीओ खजनी को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की युवती उरुवां के एक कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा है। छह महीने पहले उसकी शादी उरुवां के बलुआ के संदीप से तय हुई है। बातचीत के दौरान पता चला कि जिस युवक से उसकी शादी होने जा रही है वह नशेड़ी और अपराधी प्रवृत्ति का है। उसपर कई मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में लड़की वालों ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद से वह लड़की के घरवालों पर शादी का दबाव बनाने लगा। वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिवार के लोगों ने छात्रा की शादी सिकरीगंज के ही एक युवक से 16 जुलाई को तय कर दी है। आरोप कि संदीप ने दस दिन पहले छात्रा के मंगेतर की पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लोगों ने जब सिकरीगंज पुलिस से शिकायत की तो एसओ ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। धमकी से डरे परिवार के लोगों ने बुधवार को आईजी मोहित अग्रवाल से मुलाकात की। आईजी ने सीओ खजनी को जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed