{"_id":"5705613c4f1c1b216fc81335","slug":"thieft-meny-lakhs-in-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सफाया कर दिया। बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊ गांव निवासी दिलीप चौधरी व पड़ोसी रामगति के मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ा दिए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात खाना खाने के बाद दिलीप अपनी पत्नी व बच्चों के साथ छत पर जाकर सो गए। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर कमरे में दाखिल हो गए और करीब डेढ़ लाख मूल्य के जेवरात व इक्यावन हजार रुपये नकद चुरा ले गए।
इनके पड़ोसी रामगति भी परिवार सहित खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे । यहां भी ताला तोड़कर घुसे चोर लगभग डेढ़ लाख मूल्य के जेवरात व पंद्रह हजार नकदी उठा ले गए। सुबह उठने पर उन्हें चोरी होने का पता चला। दोनों परिवारों ने चोरी की तहरीर बेलीपार पुलिस को दी है।
विज्ञापन
चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के नौतन निवासी सदरे आलम के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 1 जोड़ी सोने का झुमका, एक अंगूठी, गैस सिलिंडर समेत कई कीमती समान चोर चुरा लिए। वह अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। वापस आने पर घर का दरवाजा टूटा देखा। इसके बाद उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी।