फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   theives steel cloths from truck standing at police station

थाने में खड़ी ट्रक से चोरी हो गए कपड़े 

Wed, 16 Mar 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 16 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
theives steel cloths from truck standing at police station
ट्रक
कैंपियरगंज थाने में खड़ी ट्रक का तिरपाल काटकर चोर कपड़े उठा ले गए। आरटीओ ने टैक्स बकाया होने पर ट्रक का चालान कर थाने में खड़ा कराया था। मंगलवार की सुबह व्यापारियों ने सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। एसपी (ग्रामीण) मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की रात 12 बजे विद्युत उपकेंद्र के पास परिवहन विभाग की टीम ने कपड़ा लदा ट्रक को पकड़ा। चालक रामशरण के पूरे कागजात न दिखा पाने पर चालान कर कैंपियरगंज थाने में ट्रक खड़ा करा दिया। रात में चोर तिरपाल काटकर ट्रक में रखे रेडीमेड कपड़े उठा ले गए। सुबह चालक ने घटना की जानकारी ट्रक मालिक जगजीत सिंह को दी।
विज्ञापन


रामशरण ने बताया कि कपड़ा फरेंदा, मोहनापुर, कुल्हुई और रानीपुर के व्यापारियों का था। कपड़े के कीमत की सही जानकारी व्यापारी ही दे पाएंगे। इंस्पेक्टर कैंपियरगंज सीताराम यादव ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि थाने में खड़ी ट्रक से कपड़े चोरी होने की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed