फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tempo inverted during molestation, four women injured

छेड़छाड़ की कोशिश में पलटा टेंपो, घायल हुई चार युवतियां 

Mon, 08 Aug 2016 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 08 Aug 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
Tempo inverted during molestation, four women injured
यौन प्रताड़ना
खजनी के कटघर में रविवार की रात सड़क पर टहल रही चार युवतियों को छेड़छाड़ की नियत से टेंपो सवार युवकों ने खींचने की कोशिश की। तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से चारों युवतियां घायल हो गईं जिसमें एक की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने टेंपो सवार दो युवकों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार कटघर चौराहे पर रहने वाले परिवार की लड़कियां भोजन करने के बाद घरवालों के साथ सड़क पर टहल रही थीं। घर के लोग सड़क की दूसरी पटरी पर थे। चारों युवतियां एक साथ टहल रही थीं। रात 10:30 बजे गोरखपुर की तरफ से आ रहे टेंपो सवार युवकों ने छेड़छाड़ की नियत से उन्हें टेंपो में खींचने का प्रयास किया। इसी बीच अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिसकी चपेट में आने से दोनों परिवार की चारों घायल हो र्गइं जिसमें एक की हालत गंभीर है। घर के लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने टेंपो सवार दो युवकों को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को खजनी पुलिस तहरीर के आधार पर पकड़े गए टेंपो के चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने और टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed