{"_id":"578ba3f04f1c1b9432c4b68d","slug":"teacher-missing-when-she-goes-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गईं शिक्षिका लापता, घरवालों ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गईं शिक्षिका लापता, घरवालों ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 17 Jul 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगहा क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका शनिवार शाम से लापता हैं। सुबह वह साइकिल से स्कूल के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने और मोबाइल बंद होने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार को थाने पहुंचीं शिक्षिका की मां ने तहरीर दी। सर्विलांस की मदद से पुलिस छानबीन कर रही है।
मझगांवा प्रतिनिधि के अनुसार रियांव गांव के रहने वाली रामवृक्ष की बेटी कविता (19) हाटा बाजार में स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। शनिवार की सुबह वह साइकिल से स्कूल गई थीं। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद बच्चे घर चले गए, लेकिन देर शाम तक कविता घर नहीं पहुंचीं। परिवार के लोगों ने मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। रिश्तेदारों के साथ ही स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों से बातचीत की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घर वाले अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
रविवार की सुबह गगहा थाने पहुंचीं कविता की मां गांगी देवी ने उनके लापता होने की जानकारी इंस्पेक्टर को दी। सर्विलांस की मदद से पुलिस शिक्षिका के बारे में जानकारी जुटा रही है।