{"_id":"58c2c0934f1c1b187bdc7a02","slug":"stolen-in-panvel-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनवेल एक्सप्रेस में आठ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पनवेल एक्सप्रेस में आठ लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के लगेज कंपार्टमेंट की छत को यूं काटा गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से चली पनवेल एक्सप्रेस से आठ लाख के सामान चोरी हो गए। व्यापारियों के सामान से भरे लगेज कंपार्टमेंट को चोरों ने बीच रास्ते में ही खाली कर दिया। गोरखपुर जंक्शन पर सामान लेने पहुंचे कोरियर संचालक ने कंपार्टमेंट खाली देखा तो उसके होश उड़ गए। तत्काल आरपीएफ और रेलवे अफसरों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों ने लगेज कंपार्टमेंट को कई जगह से काट दिया था।
गोरखनाथ इलाके के विकासनगर के कोरियर संचालक दिनेश दुबे ने मुंबई से कई व्यापारियों के सामानों की बुकिंग की थी। मुंबई में इंजन के पास ही लगेज कंपार्टमेंट लगाया गया था, जिसमें सभी सामान रखे हुए थे, मगर गोरखपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में चोरों ने इसे खाली कर दिया। ट्रेन गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर आकर रुकी। दिनेश सामान लेने वहां पहुंचे तो बोगी का हाल देखकर भौचक्के रह गए। कंपार्टमेंट पूरी तरह से खाली था और उसकी छत कटी हुई थी। बगल वाली बोगी में ट्वायलेट की छत भी काटी गई थी।
आशंका जताई जा रही है कि चोर वहीं से लगेज कंपार्टमेंट तक पहुंचे और छत काटकर अंदर दाखिल हुए। चोरी की भनक गार्ड या सुरक्षाकर्मियों को नहीं हो सकी। कोरियर संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।