फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   steel in SP leader and mechanic's house

सपा नेता, मोटर मैकेनिक के घर चोरी

Fri, 05 Feb 2016 02:02 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर में बुधवार की दोपहर सपा नेता के कमरे की आलमारी तोड़कर चोर जेवर उठा ले गए। गेट के पास जेवर के डिब्बे मिलने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। दूसरी घटना में कैंट के मोहद्दीपुर में रहने वाले मोटर मैकेनिक के कमरे का ताला तोड़कर चोर जेवर और सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

इस्माइलपुर के रहने वाले मोहम्मद गुफरान सपा के वार्ड अध्यक्ष हैं।

बुधवार की दोपहर में वह काम से शहर में निकले थे। उनकी पत्नी किसी काम से छत पर गईं थीं। आधे घंटे बाद लौटीं तो दरवाजे के पास गहने का डिब्बा खाली पड़ा देखा। कमरे में भी आलमारी खुली थी और गहने गायब थे। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मोहद्दीपुर, हाईडिल कॉलोनी में रहने वाले मोटर मैकेनिक अरुण कुमार कश्यप बुधवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सोए थे। रात में चोर दरवाजा तोड़कर आलमारी में रखे गहने, दो हजार रुपये समेत करीब तीन लाख रुपये कीमत के सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed