फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Steel in jwellary shop

ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 27 Oct 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 27 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Steel in jwellary shop
चोरी
खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार चौराहे के राधेश्याम ज्वेलर्स का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माला साफ कर दिया। नकदी समेत चांदी, सोना समेट ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक राधेश्याम वर्मा की डांगीपार चौराहे पर राधेश्याम ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर गांव में ही स्थित अपने आवास पर चले गए। सुबह उन्हें शटर का ताला टूटे होने की जानकारी मिली तो वह दुकान पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर में रखा 14 हजार 800 रुपये नकद, ढाई किलो चांदी, पांच ग्राम सोना गायब था। 
विज्ञापन

सैनिक के घर में चोरी

गगहा इलाके के पिछौरा में चोरों ने सैनिक के घर से दो लाख रुपये का माल उड़ा दिया। मंगलवार की रात चोरों ने पंजाब में तैनात सेना के जवान रमाशंकर के घर को निशाना बनाया। घर के भीतर घुसे चोरों ने संदूक, अटैची सहित कई सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह गांव के दिनेश गुप्ता के खेत में दो टूटी संदूक मिली। एक अटैची और संदूक गांव से दूर बाऊपार के पास सिवान में तालाब किनारे पड़ी थी। अटैची और संदूक देख कर लोगों ने शोर मचाया तो चोरी की जानकारी हुई। गांव के सुग्रीव मौर्य के घर में चोरों ने घुसने की कोशिश की थी। लेकिन परिवार के लोगों के जगने पर चोर फरार हो गए थे। सैनिक के घर वालों ने बताया कि करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन

बैंक में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश 

कैंपियरगंज कस्बे में तहसील गेट के पास स्थित एसबीआई की शाखा है। मंगलवार की रात खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर लाकर रूम में घुस गए। चोरों ने लाकर तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इससे गुस्साए चोरों ने बैंक में तोड़फोड़ की। सीसीटीवी कैमरे की केबल काट डाली। सीसीटीवी का मानीटर, एलार्म, कैशियर के दो मानीटर उठा ले गए। थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर बैंक में घुसे अज्ञात चोरों के खिलाफ बैंक कर्मी प्रदीप कुमार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed