फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Steal in six shops

छह दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 02 Dec 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 02 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Steal in six shops
राजेंद्र नगर की छह दुकानों में चोरी के बाद जांच करते डॉग स्क्वॉड। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
गोरखनाथ के राजेंद्रनगर में छह दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की। दुकानों से नकदी व सामान उठा ले गए वहीं जो नहीं ले सकते थे उसे बिखर गए। कई दुकान के सामान बाहर फेंके मिले। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक राजेंद्रनगर रोड पर स्थित म्यूजिक गैलरी दुकान का शटर तोड़ चोर लगभग डेढ़ लाख कीमत का मोबाइल फोन उठा ले गए। वहीं काउंटर में रखे 50 हजार नकद पर भी हाथ साफ कर लिया। दुकान में चोरों ने तोड़फोड़ भी की। बगल में हीरा हेयर केयर शॉप में पीछे से सीढ़ी लगाकर चोर रोशनदान के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। यहां से पांच हजार नकद, एलईडी उठा ले गए। आभूषण के दुकान पंजाब अर्नामेंटस से तीन हजार  रुपये नकद, एलईडी, कैमरा उठा ले गए और दुकान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


प्रिया ऑटो सेंटर के शटर को लोहे के राड से उठाकर चोर दाखिल हुए और अंदर दो हजार रुपये और उपकरण उठा ले गए। कौशिक कलेक्शन के गल्ले में दो हजार रुपये ले गए और दुकान में तोड़फोड़ की। अंबे मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चार हजार नकद ले गए। गुरुवार सुबह दुकान की ओर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस खोजी कुत्तों के साथ पहुंची और जांच की मगर कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मौके से सीढ़ी, लोहे की राड, बांस आदि बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में चोरी

पिपराइच इलाके के कंचनपुर में बुधवार की रात प्रापर्टी डीलर के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने तकरीबन 50,000 रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखनाथ इलाके के रामजानकी नगर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता का ऑफिस पिपराइच इलाके के कंचनपुर में है। बुधवार रात ताला तोड़कर ऑफिस में घुसे चोर वहां रखे इन्वर्टर, बैट्री, एलईडी, सिलिंडर, सीसीटीवी कैमरे उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर प्रॉपर्टी डीलर ने 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed