फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP take action against Chowki Incharge

बुजुर्ग से बदसलूकी, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Sat, 12 Nov 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 12 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
SSP take action against Chowki Incharge
पुलिस - फोटो : Demo Pic
नाम के गलतफहमी में एक बुजुर्ग अफसर से अमानवीय व्यवहार करने वाले चौकी इंचार्ज पर गाज गिर गई। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज पैडलेगंज को लाइन हाजिर कर दिया है। बुजुर्ग अफसर को पुलिस वाले आधी रात एक वारंट का हवाला देते हुए उठा लाए थे और पांच घंटे तक बिना जुर्म ही चौकी में बैठाए रखा। काफी सिफारिश के बाद भोर में वह घर लौट पाए थे।
विज्ञापन


दाउदपुर के निवासी और सिंचाई विभाग से अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार की रात पैडलेगंज चौकी इंचार्ज हेमराज यादव उठा लाए थे। बकौल आनंद प्रकाश उनके घर वाले किसी समारोह में शामिल होने गए थे और वह घर पर अकेले थे। तभी मय फोर्स पहुंचे चौकी इंचार्ज ने रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब दरवाजा खटखटाया। नौकर बाहर आया तो एपी श्रीवास्तव का घर पूछे और अंदर दाखिल होने लगे। शोर सुनकर मैं जैसे ही बाहर आया और उन्होंने पकड़ कर जीप में बैठा लिया।

विज्ञापन

 

 

चौकी पर लाए तो मैंने वजह पूछी। पुलिस वालों ने बताया कि सिद्धार्थनगर में पीडब्लूडी में कार्य के दौरान मुकदमा हुआ था जिसका वारंट है। कई बार बताने पर भी कि मैं सिंचाई विभाग में कार्यरत था, पुलिस वालों ने नहीं सुना। जबकि वारंट एपी श्रीवास्तव के नाम पर था। रात में काफी पैरवी के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला था। पीड़ित बुजुर्ग ने अपने एक जानने वाले न्यायिक अफसर से दर्द बयां किया जिसके बाद भोर में वह घर पहुंच सके। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेवानिवृत्त अभियंता के साथ दुर्व्यवहार की निंदा

सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता के साथ चौकी इंचार्ज द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कर्मचारी नेताओं ने निंदा की। कहा कि दोषी पुलिस वालों पर यदि कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव एवं अरुण कुमार श्रीवास्तव, वरुण वैरागी ने आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के साथ किए गए पुलिसिया दुर्व्यवहार की निंदा की। कहा कि एक बड़े पद पर रहने वाले अधिकारी को चौकी इंचार्ज बेइज्जत कर आखिर जनता के बीच क्या संदेश देना चाह रहे हैं। उन्होंने आईजी से दोषी चौकी इंचार्ज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed