{"_id":"5761b0284f1c1be53811b872","slug":"ssp-suspended-in-case-of-beating-to-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की पिटाई प्रकरण में एसएसपी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता की पिटाई प्रकरण में एसएसपी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
निवर्तमान एसएसपी अनंत देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सजायाफ्ता कैदी गोपाल यादव के पुत्र और जिला सचिव गौरव यादव की पिटाई के मामले में आखिरकार एसएसपी अनंत देव पर गाज गिर गई। बुधवार को सीएम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उनकी जगह कानपुर अधिसूचना के पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा को नया एसएसपी बनाया गया है। इस मामले में तीन चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस वाले पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं। उधर, बुधवार को एक बार फिर सपा नेता का मेडिकल कराया गया।
मालूम हो कि दाउदपुर में जमीन को लेकर सपा नेता गौरव यादव उर्फ अतुल और पट्टीदार शोभा के बीच जमकर मारपीट हुई थी। बवाल बढ़ने पर दोनों पक्ष की तरफ से हुई फायरिंग में एक पक्ष के रामनयन यादव, दूसरे पक्ष के चंद्रजीत घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाकर गौरव समेत दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। थाने पहुंचने पर गौरव पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए। वर्दी उतरवाने की धौंस देने पर दरोगा और सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी थी।
इस मामले को लेकर मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान के साथ कई सपा नेता कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए थे। इसके बाद मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज नरेंद्र राय, जटेपुर चौकी इंचार्ज मृत्युंजय कुमार सिंह, बेतियाहाता चौकी इंचार्ज दिनेश तिवारी और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था। मगर इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
पार्टी के नेता पर कार्रवाई की बात मुख्यमंत्री तक पहुंची तो बुधवार को सीएम ने एसएसपी अनंत देव को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले, बुधवार सुबह एसएसपी ने सीएमओ से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज में सपा नेता गौरव का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया। फिलहाल इलाज के लिए गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।