{"_id":"57699e2d4f1c1bb571b48409","slug":"ssp-camp-in-tiwaripur-force-from-outside-also-called","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने तिवारीपुर में किया कैंप, बाहर से पहुंची फोर्स ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी ने तिवारीपुर में किया कैंप, बाहर से पहुंची फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
तिवारीपुर थाने से डीएम व एसएसपी ने फ्लैग मार्च निकाला।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिवारीपुर में बवाल के बाद उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। देर शाम डीआईजी ने रेंज के नौ थानेदारों समेत 72 पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। आईजी ने शासन से तीन कंपनी पीएसी भी मांगी है।
तिवारीपुर में बवाल के बाद एसएसपी रामलाल वर्मा फोर्स के साथ तिवारीपुर पहुंचे। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कोतवाली अशोक पांडेय से घटना की जानकारी लेने के बाद क्षेत्र में उन्होंने रूट मार्च किया। शाम को थाने पहुंचकर मामले के निराकरण की कोशिश में जुट गए। थानेदार राजनाथ सिंह से जानकारी लेने के साथ ही बवाल के समय कराई गई वीडियोग्राफी के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। देर रात एसओ ने दोनों पक्ष के लोगों पर दंगा भड़काने की कोशिश करने, बलवा, सेवन सीएलए, सरकारी में बाधा डालने का केस दर्ज कराया।
मौके से लौटे डीआईजी शिवसागर सिंह ने देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज जिले के नौ थानेदार, नौ दरोगा और 54 सिपाही की ड्यूटी तिवारीपुर क्षेत्र में लगाने के साथ ही उन्हें तैनात करा दिया। इसके अलावा एक एएसपी, तीन सीओ भी मौके पर भेजे गए हैं। अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए शासन ने तीन कंपनी पीएसी और देने की मांग की है।
विज्ञापन
तिवारीपुर में स्थिति नियंत्रण में है। उपद्रव करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी को दिया है। मौके पर दो कंपनी पीएसी के साथ ही पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात की गई है। तीन कंपनी पीएसी बुधवार को गोरखपुर पहुंच जाएगी। मदरसे में लाउडस्पीकर लगाने का विवाद जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
- मोहित अग्रवाल, आईजी
निजामपुर मामले को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था। सोमवार की रात को ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कोतवाली ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करा दिया था। सुबह कुछ अराजकतत्वों ने मामले को बेजा तूल देने की कोशिश की। सभी दोषियों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है और मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। अब स्थिति सामान्य है। लाउडस्पीकर को लेकर दोनों पक्षों की आम सहमति से ऐसा फैसला लिया जाएगा, जो सभी को मान्य हो। धारा 144 लागू है और अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।
- ओएन सिंह, डीएम
चौराहों पर बढ़ाई गई चौकसी
देर रात प्रशासन ने शहर के सभी संवेदनशील चौराहों पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही फोर्स तैनात कर दी है। सूरजकुंड, इलाहीबाग, पिपरापुर, बहरामपुर, घासीकटरा, मिर्जापुर, बक्शीपुर, जाफरा बाजार, तिवारीपुर थाने के पास और बिंद टोला मोहल्ले में पीएसी, एक दरोगा और सिपाहियों की गश्त के लिए ड्यूटी लगाई गई।