फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   spanking in amarnath express

जम्मू में विवाद होने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन में पीटा

Tue, 04 Oct 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 04 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
spanking in amarnath express
क्राइम
 जम्मू में मानसरोवर झील जाते समय युवकों के बीच विवाद हो गया। अमरनाथ एक्सप्रेस से लौटते समय गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास एक युवक के घरवालों ने चेन पुलिंग कर विवाद करने वाले युवक और उसके भाई की पिटाई कर दी। घटना के बाद फरार होने के साथ ही उनका सामान उठा ले गए। एसपी रेलवे के निर्देश पर एसओ जीआरपी ने रविवार को मारपीट, बलवा और लूट का केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


चिलुआताल के देवीपुर निवासी अरुण यादव अपने भाई अमित और गांववालों के साथ सितंबर के पहले सप्ताह में दर्शन करने वैष्णो देवी मंदिर गए थे। वहां से यह लोग बस बुक कर मानसरोवर पोखरा गए थे। बस में खिड़की के पास बैठने की बात को लेकर अरुण का परमेश्वर निवासी रवींद्र से विवाद हो गया। 15 सितंबर को सभी लोग अमरनाथ एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रवींद्र ने घटना की जानकारी घरवालों के साथ ही अपने परिचितों को देकर गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास बुला लिया। ट्रेन के पहुंचते ही चेन पुलिंग कर रोकने के साथ ही अरुण और उसके भाई की साथियों के साथ पिटाई करके सामान उठा ले गए। वारदात के बाद यह लोग ओवरब्रिज के पास खड़े वाहन से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे हॉक दस्ते के सिपाही मामला जीआरपी के क्षेत्र का होने की बात कह चले गए।
विज्ञापन


15 दिन तक पीड़ित गोरखनाथ, कोतवाली और जीआरपी थाने के क्षेत्र विवाद में परेशान रहा। रविवार को एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी ने अरुण और उसके भाई पर हमला करने वाले रविंद्र उसके भाई जितेंद्र, मुकेश, अरुण और साथी जयहिंद पर बलवा, मारपीट और लूट का केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed