फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sp city, so and sipahi summon cout

एसपी सिटी, एसओ और सिपाही तलब

Thu, 28 Jan 2016 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एजीजेएम वाकर शमीम रिजवी ने खजनी क्षेत्र के केवटली गांव निवासी उपेंद्र पांडेय को लॉकप में बंद कर पीटने के एक मामले में तत्कालीन एसपी सिटी मनोज कुमार, एसओ अशोक कुमार सिंह, सिपाही राम अशीष यादव को विचारण के लिए आगामी 15 मार्च 2016 को तलब किया है।
विज्ञापन

 कोर्ट में वादी की ओर से प्रभुदयाल सिंह एडवोकेट का कथन था कि घटना 30 जुलाई 2010 की सुबह 9 बजे की है। वादी उपेंद्र पांडेय खजनी बाजार में शिव पान भंडार पर खड़े थे। उनके पास उस समय लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। तत्कालीन एसओ अशोक व सिपाही ने रिवॉल्वर के बारे में पूछताछ करने के लिए एसपी सिटी की ओर से बुलाए जाने की बात कही। इसके बाद उन्हें शाहपुर थाने लाकर लॉकप में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसओ और एसपी सिटी ने उनकी जमकर पिटाई लगाई। फर्जी ढंग से चालान भी कर दिया गया। वादी के रिवीजन दाखिल करने पर एसपी सिटी मनोज कुमार को भी अदालत ने तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed