फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son with all family member Tried to selffire filling FIR against father

पिता पर दर्ज हुआ केस तो बेटे ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 01 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 01 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Son with all family member Tried to selffire filling FIR against father
झूठी शान में हत्या - फोटो : demo pic
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को पिता पर राशन चोरी का मुकदमा दर्ज होने से आहत बेटे ने परिवार संग आत्मदाह की कोशिश की। उन पर जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने 42 क्विंटल राशन हड़पने का आरोप लगाते हुए पीपीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार कैंपियरगंज तहसील के ग्राम गोपलपुर और हरपुर में सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार जगरनाथ जायसवाल ने पीपीगंज बढ़या रोड स्थित गोदाम से राशन काम मिलने का आरोप लगाया था। मगर जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कमलनयन सिंह ने जांच के बाद जगरनाथ पर ही 42 क्विंटल राशन चोरी का आरोप लगाते हुए पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी के विरोध में जगरनाथ के बेटे व घरवालों ने गोदाम के सामने ही बुधवार को आत्मदाह की कोशिश करने लगे। मगर राहगीरों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


कैंपियरगंज एसडीएम पूजा मिश्रा ने बताया कि आत्मदाह की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोदाम पर पहुंचे हड़खोरी के कोटेदार शंभु सिंह और बढ़या ग्राम के कोटेदार इंद्रजीत ने जगरनाथ द्वारा लगाए गए आरोपों को सही बताते हुए गोदाम से ही कम राशन मिलने की बात कही है। शंभू सिंह का कहना है कि 53 क्विंटल गेहूं और चावल 27 अगस्त को ही कागज में दे दिया गया लेकिन आज तक पूरा राशन दुकान पर नहीं पहुंचा, जबकि इंद्रजीत ने बताया कि उनकी दुकान के लिए 70 कुंतल से अधिक का राशन अभी तक उन्हें नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कोटेदारों पर मुकदमा दर्ज

राशन की कालाबाजारी करने के मामले में पूर्ति विभाग ने जिले के तीन कोटेदारों मुकदमा दर्ज कराया है। बीते दिवस पूर्ति विभाग की टीम ने करीब 22 दुकानों की जांच की थी। इनमें से तीन दुकानों पर अनियमितता पाई गई। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि विकास खंड खोराबार के ग्राम चकरा की कोटेदार गीता देवी, बांसगांव के ग्राम देवरार खुर्द कीकोटेदार आनंदेश्वरी देवी, जंगल कौड़िया के ग्राम गोपलापुर के कोटेदार जगरनाथ पर आवश्यक वस्तु खाद्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed