फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son died in an accident, father injured

सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल

Sun, 19 Feb 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Son died in an accident, father injured
पंकज की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
फुटहवा इनार के पास शनिवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बुलेट सवार बेटे की हादसे में मौत हो गई, वहीं शिक्षक पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


 खोराबार क्षेत्र के चनकापुर निवासी रमाशंकर सरदार नगर के लक्ष्मणपुर पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक हैं। रामशंकर (42) अपने बेटे पंकज (20) के साथ बुलेट से स्कूल गए थे और वहां से सोनबरसा बाजार में स्थित बैंक में रकम निकालने जा रहे थे। फुटहवा इनार के पास सामने से आ रही बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाने से बुलेट फि सल गई और उसके नीचे दबकर पंकज की मौके पर मौत हो गई। घायल शिक्षक रमाशंकर ने बताया कि उन्हें आज ही अपने इलाज के लिए एम्स जाना था, जिसके लिए रकम निकालने जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घायल वृद्ध की मौत
गुलरिहा के झुंगिया बाजार निवासी मनोहर लाल (60) की मेडिकल कॉलेज में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे बुधवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए थे। गंभीरावस्था में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार डीसीएम में टक्कर, दंपती घायल
सरैया के पास फोरलेन पर गोरखपुर की तरफ  से आ रही तेज रफ्तार कार डीसीएम से टकरा गई, जिससे कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को सहजनवां सीएचसी लाया गया, जहां से पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शाहजहांपुर के खोटारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झदिया निवासी करम सिंह के पुत्र बलवीर सिंह पत्नी रेनू कौर और 8 वर्षीय पुत्र मनदीप के साथ रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर आए थे।


कार्यक्रम समाप्त होने के वह परिवार को लेकर ड्राइवर वीरू पुत्र वीरेंद्र निवासी झदिया थाना खोटार जनपद शाहजहांपुर वापस घर जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे सहजनवां थाना क्षेत्र के रहिमाबाद उर्फ  सरैया के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार सामने डीसीएम से भिड़ गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बलवीर और रेनू को चोटें आईं, जबकि मनदीप और वीरू बाल-बाल बच गए। बलवीर की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed