फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shopkeeper murder

चुनावी रंजिश में दुकानदार की पीटकर हत्या

Thu, 21 Jan 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिकरीगंज में बुधवार की रात चुनावी रंजिश में दुकानदार की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ बलवा, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुसफरा गांव के रहने वाले बलदेव (62) गांव में किराना की दुकान चलाते थे। पंचायत चुनाव में उनके भाई सोमनाथ की पत्नी प्रधान की प्रत्याशी थीं।
विज्ञापन

चुनाव में वर्तमान प्रधान ज्ञानमति देवी के पति राजेंद्र से इन लोगों का कई बार विवाद हुआ था। बुधवार की रात आठ बजे गांव में स्थित भीम राव अंबेडकर इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रधान के पति राजेंद्र प्रसाद ने स्कूल के पास उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद राजेंद्र ने अपने सहयोगी कन्हैया, सचिन, हीरावन, अमिताभ के साथ डंडे से हमला कर बलदेव को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरीगंज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बलदेव के बेटे नागेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र समेत छह लोगों पर बलवा, गैर इरादतन हत्या, घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नागेंद्र ने बताया कि वर्तमान में राजेंद्र प्रसाद की पत्नी ज्ञानमति देवी प्रधान हैं। चुनाव में उनकी चाची इंद्रावती देवी भी उम्मीदवार थीं जिसे लेकर राजेंद्र नाराज थे। कई बार उनसे कहासुनी हुई थी। बुधवार की रात समर्थकों के साथ मिलकर उन्होंने मेरे पिता की हत्या कर दी।
एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed