{"_id":"5911c7b84f1c1bb7378518f8","slug":"scourge-to-dance-with-dancer-in-marriage-function-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस को लेकर बवाल, नर्तकी समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस को लेकर बवाल, नर्तकी समेत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 10 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरुवा थाना क्षेत्र के देवराजपार में आर्केस्ट्रा की नर्तकी के साथ डांस करने को लेकर बवाल हो गया। स्टेज पर चढ़े नशे में धुत चार युवकों को आर्केस्टा संचालक ने जैसे ही नीचे उतरने को कहा, वे उत्पात मचाने लगे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव मेें पहुंची नर्तकी को भी पीटकर घायल कर दिया। बवाल देखकर वहां अफरातफरी मच गई। डायल 100 को सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। मनबढ़ों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
कुईं बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक सुल्तानपुर गांव के अभय प्रताप उरुवा कस्बे में किंग कोबरा नाम से आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाते हैं। देवराजपार में कपिलदेव के घर सोमवार को शादी थी, जिसमें अभय का आर्केस्ट्रा बुक था। नर्तकी के डांस करने के दौरान गोला क्षेत्र के रजनीश और देवराजपार के राजेश नशे में धुत होकर अपने दो साथियों को लेकर स्टेज पर चढ़ गए और फरमाइशी गाने पर डांस करने की जिद पर अड़ गए। रात अधिक होने से अभय ने मना किया तो चार युवक नशे में संचालक को मारने-पीटने लगे, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची नर्तकी शिवानी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची उरुवा पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। अभय की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।