{"_id":"5769a05c4f1c1b8c1bb48759","slug":"scourge-occur-due-to-administrative-officers-carelessness","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के गंभीरता न दिखाने पर बढ़ गया विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसरों के गंभीरता न दिखाने पर बढ़ गया विवाद
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
तिवारीपुर थाने में समझौते के लिए पहुंचे लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजामपुर मदरसे में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर पांच दिन से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने पांच दिन पहले ही इस मसले पर अधिकारियों से बात की थी। थाने में दो दिन से पंचायत भी चल रही थी। सोमवार को दो चक्रों की बातचीत में भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर नई परंपरा शुरू करने का आरोप लगा रहे थे। इसी के चलते टकराव की स्थिति बनी। जानकारों की मानें तो मामला संज्ञान में होने के बाद भी अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई।
2004 के समझौते के आधार पर मदरसे के पास रहने वाले दूसरे पक्ष के लोग लाउडस्पीकर हटाने की मांग 16 जून से ही कर रहे थे। एसओ तिवारीपुर को हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने समझौते की कापी के साथ प्रार्थना पत्र भी दिया था। सोमवार को एसओ ने दोनों पक्षों को बुलाया था पर सुबह 10 बजे हुई बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। एसओ ने दोबारा दोपहर तीन बजे सभी को बुलाया। इस बार एक पक्ष तो पहुंचा लेकिन मदरसा संचालक एम. रहमान और कमेटी के लोग नहीं पहुंचे। दोबारा इन लोगों को मंगलवार की सुबह थाने बुलाया गया। इस दिन निजामपुर मोहल्ले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एसओ ने एक दरोगा और हॉक दस्ते को मौके पर भेज दिया।
उधर, थाने में भी बातचीत के दौरान कोई निष्कर्ष नहीं निकला। मदरसा कमेटी के लोग ईद के बाद लाउडस्पीकर हटाने की बात करने लगे। साथ ही उन्होंने यह शर्त भी रख दी कि दूसरे धर्मस्थल पर लगा लाउडस्पीकर भी हटाया जाए। साथ ही मूर्तियां न रखी जाएं। इसी के बाद मामला बिगड़ गया और थाने में अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
समर्थन में पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता और सपा नेता
घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, पार्षद सौरभ विश्वकर्मा, रामभुआल कुशवाहा, रमेश गुप्ता, चंदन एक पक्ष की तरफ से पहुंच गए, जबकि दूसरे पक्ष से पार्षद जियाउल इस्लाम, मोहम्मद अख्तर, शकील, अमरुद्दीन, पूर्व पार्षद मुसीर भी पहुंच गए। स्थिति बिगड़ने के बाद सभी थाने से लौट गए।
जान बूझकर बिगाड़ी गई स्थिति
समझौता होने के बाद उपद्रवियों ने माहौल खराब कर दिया। मदरसा से लाउडस्पीकर हटाने की बात पर सहमति बन गई थी, लेकिन इसी दौरान दूसरे पक्ष के समर्थन में आए लोग मनमानी पर उतारू हो गए और उन्होंने पथराव कर दिया।
- सौरभ विश्वकर्मा, महानगर उपाध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी
किसी पक्ष के उपद्रवियों ने बिगाड़ा माहौल
तिवारीपुर में बवाल उपद्रवियों के चलते हुआ। दोनों पक्ष के लोग बात कर रहे थे। सहमति भी बन चुकी थी। इसी बीच थाने के बाहर खड़े उपद्रवियों ने पथराव कर माहौल खराब कर दिया। बातचीत कर इस मसले का समाधान निकाल लिया जाएगा।
- जियाउल इस्लाम, सपा नेता
बाहरी लोगों ने बिगाड़ा माहौल : नजमा
वार्ड नंबर 28 निजामपुर की पार्षद नजमा बेगम ने बताया कि मदरसे में लाउडस्पीकर दो साल पहले लगा था। कुछ बाहरी लोग साजिश के तहत मोहल्ले और शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मदरसे को मस्जिद बनाने की केवल अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।