फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scourge in Ilahibagh

इलाहीबाग में बवाल, पथराव के बाद लाठीचार्ज 

Mon, 05 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 05 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Scourge in Ilahibagh
गणेश प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद के बाद घटना स्‍थल पर पहुचे डीएम व एसएसपी व अन्य । - फोटो : Rajesh Kumar
तिवारीपुर के इलाहीबाग में गणेश मूर्ति स्थापित करने पर रविवार की सुबह दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दिन भर चली समझौते की कोशिश के बीच शाम को एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर माहौल बिगाड़ दिया। मौके पर मौजूद एसपी (सिटी) ने लाठीचार्ज कराके स्थिति को काबू में किया। भीड़ को उकसाने के आरोप में पुलिस ने भाजपा पार्षद समेत दोनों पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। डीएम और  एसएसपी ने स्थिति का जायजा लेने के बाद उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एहतियात के तौर पर तिवारीपुर क्षेत्र में पीएसी के साथ ही शहर के सभी थानेदारों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इलाहीबाग, लाला टोली निवासी रामनाथ साहनी ने अपने घर के अंदर शनिवार की देर रात गणेश प्रतिमा स्थापित की थी पर उनके सामने रहने वाले शहाबुद्दीन खान ने विरोध जताते हुए प्रतिमा हटाने को कहा। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच जब तल्खी बढ़ गई तो रविवार की सुबह एसओ तिवारीपुर राजनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि बेटे की तबियत बिगड़ने पर मनौती के तौर पर रामनाथ ने गणेश चतुर्थी पर पिछले साल भी घर में प्रतिमा स्थापित की थी। इस बार उन्होंने बड़ी मूर्ति स्थापित कर दी।
विज्ञापन


इसी का शहाबुद्दीन विरोध कर रहे थे। बातचीत के बाद हल न निकलने पर रविवार की शाम पांच बजे एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कोतवाली अशोक पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक पक्ष से बातचीत के लिए भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा पहुंचे थे। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद बड़ी मूर्ति हटाकर छोटी रखने पर सहमति बन गई लेकिन एक पक्ष ने तेज आवाज में स्पीकर न बजाने की शर्त रख दी। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहाबुद्दीन के शोर मचाने पर जुटे मोहल्ले के युवकों ने पुलिस के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने लाठीचार्ज कराके उपद्रवियों को भगाने के साथ ही एक पक्ष से भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा, दूसरे पक्ष के शहाबुद्दीन के साथ ही एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। उधर, पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने घासीकटरा चौराहे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन सीओ कोतवाली ने उन्हें हटा दिया। बाद में डीएम ओएन सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा ने लाला टोली में पहुंचकर जानकारी लेने के साथ ही उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। एहतियात के तौर पर तिवारीपुर में पीएसी के साथ ही शहर के सभी थानेदारों की ड्यूटी लगाई गई है। 


बड़ी मूर्ति स्थापित करने को लेकर कुछ लोगों ने एतराज जताया था जिसे लेकर विवाद हुआ था। स्थिति पूरी तरह से काबू में है। बवाल करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के साथ ही परंपरा के अनुसार मूर्ति स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। 
- ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed