फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rumour of bomb in railway station

बॉक्स में बम की अफवाह से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी

Sun, 28 Feb 2016 01:08 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
rumour of bomb in railway station
रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की दोपहर लावारिस पड़े बॉक्स में बम की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। एसपी रेलवे के साथ आरपीएफ डीआईजी, जिले की पुलिस और फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची। जांच के बाद जब बॉक्स का ताला तोड़ा गया तो उसमें बढ़ई के औंजार मिले। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे जनरल बुकिंग हाल में ड्यूटी कर रहे जीआरपी के सिपाही शिवजी और राधेश्याम को यात्रियों ने परिसर में एक लावारिस पड़े बॉक्स की जानकारी दी। सिपाहियों ने यह सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के साथ ही एसपी रेलवे को दी। लावारिस बॉक्स में बम होने की आशंका जताए जाने पर एसपी रेलवे अतुल शर्मा, सीओ तनवीर अहमद, एसओ कैंट, आरपीएफ इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बैग के चारों तरफ बालू की बोरी रखने के साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया गया। दोपहर 1:15 बजे पीएसी से पहुंचे बम स्क्वॉयड टीम ने छानबीन के बाद बॉक्स में बम न होने की पुष्टि की। इसके बाद जीआरपी के दरोगा और सिपाही ने बॉक्स का तोला तोड़ा, जिसमें बढ़ई के औंजार मिले। इसके अलावा पास में रखे एक झोले से बिस्तर और चादर मिले।
विज्ञापन


बॉक्स में मिला मुंबई का बिजली बिल

बॉक्स की तलाशी लेने पर उसमें मुंबई का पुराना बिजली का बिल मिला। जीआरपी के साथ ही आरपीएफ बिल पर दर्ज पते को तस्दीक कर बॉक्स मालिक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। जिस स्थान पर पर बॉक्स मिला है, वह रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जद से बाहर होने के कारण उसकी फुटेज नहीं मिल पाई।   
विज्ञापन
विज्ञापन


45 मिनट बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड
रेलवे स्टेशन पर लावारिस बॉक्स मिलने और उसमें बम होने की आशंका जताए जाने पर जीआरपी कंट्रोल रूम से जिले की पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को फोन कर जानकारी दी गई, लेकिन टीम को वहां पहुंचने में 45 मिनट का वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed