फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident in sahjnwa

ट्रक ने छात्र को रौंदा, हाइवे जाम

Wed, 22 Feb 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 22 Feb 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
भीटी रावत के पास फोरलेन पर ट्रक ने छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने शव हटाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा और गाड़ियों की लंबी कतार लग र्गइं थी। सूचना पर एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी पहुंचे और हरपुर बुदहट की पुलिस भी बुलाई। इसके बाद एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया। 
विज्ञापन


मवापार निवासी ईश्वर का बेटा धर्मनाथ (14) कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार की शाम पांच बजे वह सामान लेने के लिए घर से निकला। भीटी चौराहे से फोरलेन की ओर बढ़ ही रहा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए हटाने लगी। इसी बीच छात्र के घरवाले और ग्रामीण पहुंच गए जो फरार चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। फोर्स की कमी देखते हुए इंस्पेक्टर राकेश यादव ने आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उधर, हादसे की खबर पाते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए थे। मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब सात बजे जाम हटा और आवागमन शुरू हो सका। मृतक चार भाई और दो बहन में सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed