फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relatives reached to jail to meet captives

बंदियों से मिलने भोर में ही पहुंच गए घर वाले

Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Relatives reached to jail to meet captives
बंदियों से मिलने पहुंचे उनके परिजनों द्वारा लाए गए सामानों की जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
जेल में गुरुवार को हुए बवाल के बाद दूसरे दिन बंदियों से मिलने उनके घर वाले पहुंच गए। लगभग सभी लोग अपने साथ खाने-पीने का सामान लाए थे। मुलाकात के दौरान जेल अफसर सीसीटीवी कैमरे से बंदियों की गतिविधि की निगरानी कर रहे थे। शताब्दी बैरक में बंद पूर्व मंत्री अमरमणि के बेटे और बेटी भी उनसे मिलने दोपहर के समय पहुंचे थे।
विज्ञापन


समाचार पत्रों में जेल में बवाल की खबर पढ़ने के बाद शुक्रवार को बंदियों के घर वाले तड़के ही जेल पहुंच गए। नंबर लगाने के बाद वे मिलने की आस में सुबह दस बजे तक बैठे रहे। ज्यादातर घर वाले अपने साथ खाने-पीने का सामान ले आए थे, लेकिन गेट पर तलाशी लेकर आलू, बैगन और तेल को नहीं ले जाने दिया गया। अंदर केवल भूजा, नमकीन, बिस्किट ही जाने दिया गया। इस दिन रोजाना की तुलना में मुलाकातियों की दोगुनी भीड़ उमड़ने से लंबी लाइन लगी रही। दोपहर दो बजे तक 700 लोगों ने बंदियों से मुलाकात की। घर से लाई गई खाद्य सामग्री मिलने के बाद बंदियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


परेशानी केवल उन बंदियों को उठानी पड़ी जिनसे मिलने कोई नहीं पहुंचा। उन्हें दोपहर बाद जेल में बना दाल-चावल ही मिला। जेल के प्रशासन महिला बंदियों के साथ ही उनके बच्चों के खाने की व्यवस्था को लेकर परेशान रहा। इन लोगों के लिए बाहर से भोजन का पैकेट मंगाया गया। डीआईजी जेल यादवेंद्र शुक्ला ने बताया कि शनिवार तक किचन को ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद मेस की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ी व्यवस्था ठीक करने में जुटे जेल अफसर

मंडलीय कारागार में गुरुवार को हुए बवाल के दौरान बंदियों ने जेल के अंदर लगे 14 सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। शुक्रवार को व्यवस्था दुरुस्त करने अफसर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। 13 कैमरे गायब थे, जो मिले ही नहीं। एक कैमरा टूटा मिला। एक महीने पहले खुला पीसीओ भी बंदियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। मेस की व्यवस्था दूसरे दिन भी बहाल न हो पाने पर बंदियों को बाहर से पूड़ी-सब्जी मंगाकर खिलाया गया। 36 घंटे बाद भी जेल के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। बैरक अब भी बंदियों के कब्जे में है। रात में डीआईजी जेल यादवेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बैरक बंद कराया। रात में कोई भी बंदीरक्षक ड्यूटी करने नहीं गया। सुबह पांच बजे बैरक खुलवाने जेल अधीक्षक खुद पहुंचे। उन्होंने स्वयं सभी बंदियों में खाना बंटवाया।


गुरुवार की घटना के बाद से सभी बंदीरक्षक डर की वजह से ड्यूटी पर नहीं आए। इस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि दो साथियों को घायल हाल में देखकर बंदीरक्षकों में गुस्सा और भय है। वह डर की वजह से अंदर नहीं जाना चाहते। बंदी रक्षकों का कहना है कि वह जान नहीं देंगे। डीआईजी जेल ने बताया कि जेल की स्थिति को पूरी तरह से सामान्य करने की कोशिश हो रही है। शनिवार तक भोजन की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। इसके अलावा बंदियों द्वारा तोड़ा गया सीसीटीवी कैमरा भी ठीक करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed