फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   receipt dealer murdered in kusmbhi

कुसम्ही में बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी

Thu, 30 Jun 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
receipt dealer murdered in kusmbhi
हत्या - फोटो : डेमो पिक
 कुसम्ही बाजार में बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी। एक बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने आफिस में पहले प्रापर्टी डीलर से हालचाल पूछा फिर बातचीत के दौरान गोली मारकर असलहा लहराते हुए कस्बे की तरफ फरार हो गए। गंभीर हाल में प्रापर्टी डीलर को परिवार के लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्रापर्टी डीलर से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन



जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार बहरामपुर अहिरवाती टोला के रहने वाले कमलेश यादव (42) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। कुशीनगर रोड पर कुसम्ही कस्बे में दुर्गा पब्लिक स्कूल के पास उनका आफिस है। बृहस्पतिवार की शाम कमलेश यादव अपने सहयोगी दीना गुप्ता के साथ वहां बैठे थे। शाम 6:30 बजे एक बाइक से तीन युवक पहुंचे। बाइक चलाने वाले और पीछे बैठे बदमाशों ने हेलमेट पहना था। पीछे बैठा युवक कार्यालय के पास पहुंचा। बातचीत के लिए उसने कमलेश को अपने पास बुलाया। हालचाल पूछने के दौरान ही उसने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। मंशा भांपकर कमलेश बगल में स्थित मोटर वर्कशाप की तरफ भागे, लेकिन दरवाजे पर लड़खड़ाकर गिर गए। एक गोली उनके पीठ में जा लगी। वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए कस्बे की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन



दीना ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही कमलेश के घरवालों को दी। जानकारी परिवार के लोग भी जुट गए। गंभीर हाल में उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कैंट अभय मिश्रा ने मामले की जानकारी ली। देर शाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसएसपी रामलाल वर्मा ने पीड़ित से बातचीत कर बदमाशों के बारे में जानकारी ली। पुलिस कारोबारी अदावत में घटना होने का संदेह जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रापर्टी डीलर से पहले सेना में थे कमलेश
बहरामपुर के रहने वाले कमलेश यादव पहले सेना में थे। आठ साल पहले उन्होंने वीआरएस लेकर प्रापर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। काम बढ़ने के बाद कुसम्ही चौराहे पर आफिस खोला था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि दीना गुप्ता के साथ मिलकर वह करीब 35 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त कर चुके हैं।



डेढ़ साल पहले भी हुई थी फायरिंग
कारोबारी अदावत में डेढ़ साल पहले भी कमलेश के आफिस पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ की थी। कुर्सियां तोड़ने के बाद फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार की शाम हुई घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed