फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape victim lady demand justic but police survive rape accused at maharajganj

यूपीः पुलिस थाने में लग रही आबरू की कीमत, दुष्कर्म पीड़िता बोली-पैसे नहीं इंसाफ चाहिए

Thu, 19 Dec 2019 10:34 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Thu, 19 Dec 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
rape victim lady demand justic but police survive rape accused at maharajganj
फाइल फोटो
कुशीनगर में पंचों ने आबरू की कीमत लगाकर एक मामले को रफा दफा कर दिया, वहीं महराजगंज में भी दुष्कर्म पीड़िता की आबरू की कीमत लगनी शुरू हो गई है। इन दिनों निचलौल थाने में हर रोज पंचायत कर पीड़ित महिला रोजगार सेवक की आबरू की कीमत लगाई जा रही है।
विज्ञापन


मोलभाव शुरू है, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। खास बात यह है कि यहां पुलिस ही पंच की भूमिका में है। चर्चा है कि पांच लाख तक खर्च कर मामले को मैनेज करने का खेल शुरू है,लेकिन पीड़िता पैसे नहीं, आरोपी पर कार्रवाई चाहती है।
विज्ञापन


मामला यह है कि महिला रोजगार सेवक ने निचलौल तहसील क्षेत्र में तैनात एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) पर शादी का झांसा लेकर तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 10 दिसंबर को केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विवेचना के खेल में मामले को मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण मैनेज का खेल अब थाना परिसर में पंचायत का रूप ले लिया है।

 

नशीली दवा पिलाकर तीन सालों तक दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक आरोपी एपीओ ने बीते तीन साल पहले ही शादी करने का वादा किया था। उसके बाद वह ब्लॉक परिसर में चाय पीने के बहाने नशीली दवा पिलाकर तीन सालों तक दुष्कर्म करता रहा। बीते छह माह पहले उसका तबादला हो गया। उस दौरान शादी की बात कही तो शादी से इंकार करते हुए धमकी देने लगा की शिकायत करोगी तो तुझे बदनाम कर देंगे, जिसके लोकलाज के कारण कुछ दिनों बाद सोच समझकर पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता का आरोप है कि थाने में पंचायत कर उसकी आबरू की कीमत लगाई जा रही है। आरोपी द्वारा धमकियां भी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस बीते छह दिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय थाने परिसर में पंचायत कराकर हीलाहवाली कर रही है।

क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह का कहना है कि पीड़िता की हरसंभव मदद की जा रही है। अगर पीड़िता को अगर कोई धमकी दे रहा है, तो उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विवेचक उपनिरीक्षक ध्रुव नरायन मौर्य को तत्काल रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देश दिया जा चुका है। थाने में पंचायत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed