फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway vigilance catch blackmailer in nainital

रेलवे विजिलेंस ने नैनीताल में दबोचा ब्लैकमेलर

Thu, 28 Apr 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
railway vigilance catch blackmailer in nainital
फेक फेसबुक आईडी से करता था ब्लैकमेल
रेलवे की विजिलेंस टीम ने नैनीताल स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर पर छापामारी कर अवैध रूप से तत्काल टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने रिजर्वेशन टिकटों की कालाबाजारी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपी युवक को रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में बुधवार को पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रेल विभाग ने देश भर में यात्री आरक्षण टिकट प्रणाली को बेदाग बनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत विभाग ने स्पेशल विजिलेंस टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


नैनीताल में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पीआरएस सेंटर स्थापित किया गया है। विभाग को मिल रही अवैध टिकटिंग की सूचनाओं के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टास्क टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मयंक चौधरी ने अपनी टीम के साथ तल्लीताल स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस की कार्रवाई में एक संदिग्ध युवक हत्थे चढ़ गया, जिसकी तलाशी के दौरान तीन अलग नामों के तत्काल टिकट बरामद किए गए। टीम द्वारा पूछताछ में युवक ने अपना नाम विरेंद्र सिंह नेगी पुत्र मान सिंह नेगी निवासी भूमियाधार भवाली बताया है।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलग अलग नामों से तत्काल टिकट पीआरएस से खरीदता था, फिर तीन सौ से पांच सौ रुपये अधिक में बेचता था। विजिलेंस टीम ने रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इधर, मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर एसएस राठौर ने बताया कि टास्क टीम कई और रेलवे स्टेशनों के पीआरएस पर नजर रखे हुए है। 
फोटो 27एलकेयूपीटी ़, रेलवे विजिलेंस द्वारा पकड़ा गया रेल  टिकट ब्लैक मेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed