{"_id":"579b7ef14f1c1bc06121f9b8","slug":"raid-on-hotels-found-trash","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर होटल-रेस्त्रां पर फूड महकमे का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के निर्देश पर होटल-रेस्त्रां पर फूड महकमे का छापा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 29 Jul 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
बाबीना होटल में सैम्पल लेती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : Mahesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ओएन सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा महकमे की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर शहर के कई नामी होटल और रेस्त्रां पर छापा मारकर गहन जांच की। इस दौरान गंदगी मिलने पर जहां होटल क्लार्क इन ग्रैंड को नोटिस दिया गया वहीं होटल बाबीना और गंगेज के रेस्त्रां बिना लाइसेंस के चलते मिले। महकमा इन दोनों होटल का चालान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुट गया है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहां से अनुमति मिलते ही दोनों रेस्त्रां संचालक ों पर एसीजीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज होगा। बाबीना से टीम ने रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और बेसन, जबकि गंगेज से पनीर का नमूना भी लिया। क्लार्क को सुधार के लिए 25 दिन का मौका दिया गया है। इसके बाद टीम दोबारा निरीक्षण करेगी। अगर उस दौरान भी कमियां मिलीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
अभिहीत अधिकार अजीत कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान टीम ने छह होटल, रेस्त्रां से नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। टीम ने तरंग चौराहा स्थित उपवन होटल से लाल मिर्च पाउडर, मेडिकल कालेज रोड स्थित हंगर हब रेस्त्रां से पनीर और आटा, महाकाल होटल से सरसों तेल, टुडे कबाबी और बशारतपुर स्थित जार्ज बिरियानी कार्नर से पनीर का नमूना लिया। इसी तरह टीम ने तरंग चौराहा स्थित श्री जनरल स्टोर्स से कुकीज का नमूना लिया। दुकान के मालिक ने खाद्य महकमे में दुकान का पंजीकरण भी नहीं कराया था जिसपर उसका चालान भी किया गया।
विज्ञापन
कार्रवाई करने वाली टीम में केएल वर्मा, एनपी सिंह, विजय यादव, वीरेंद्र्र यादव, नरेश तिवारी, प्रतिमा त्रिपाठी, कृष्ण चन्द, इंद्रेश, नरेंद्र कुमार, सुचित प्रसाद आदि शामिल थे।
गड़बड़ी मिले तो करें शिकायत
खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी अजीत कुमार (मो.न.- 9450725235) और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय (मो. न.-9454468595) ने शहर के लोगों से अपील की है कि अगर किसी के आसपास कहीं भी कोई संदिग्ध खाद्य का कारोबार होता है तो वह उसकी शिकायत उनके मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।