फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid on godown of crackers

पटाखे की दुकान पर क्राइम ब्रांच की टीम का छापा

Fri, 21 Oct 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 21 Oct 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Raid on godown of crackers
पटाखे के गोदाम में छापेमारी करती पुलिस। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
नखास स्थित पटाखे की दुकान पर शुक्रवार की शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गोदाम की तलाशी लेकर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया। बिना लाइसेंस के पटाखा स्टोर करने वाले दुकानदार सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार की शाम चार बजे नखास चौक पर स्थित सुल्तान के घर पहुंचे। कमरे में पटाखा भरा पड़ा था। जानकारी मिलने पर सीओ कोतवाली अशोक पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दुकानदार सुल्तान से पटाखे के बारे में पूछने पर उसने खरीदकर लाने की जानकारी दी। लाइसेंस मांगने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका जिसके बाद स्वॉट टीम ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली थाने भेज दिया। कमरे में रखे तीन पिकअप पटाखा कब्जे में लेकर टीम कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि सुल्तान ने वर्ष 2012- 13 में पटाखा बेंचने का लाइसेंस लिया था। अगले साल उसके  लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था। बावजूद इसके वह पटाखा बेंचता था। सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने बताया कि सुल्तान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज करने का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया है। बिना लाइसेंस के पटाखा बेंचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed