{"_id":"580b85c74f1c1b716b70681a","slug":"raid-in-other-godown-of-cracker-of-sultan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान के दूसरे गोदाम पर मिला एक पिकअप पटाखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तान के दूसरे गोदाम पर मिला एक पिकअप पटाखा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
गोदाम से पटाखे जब्त करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ कोतवाली ने शनिवार की शाम रेती पर स्थित सुल्तान के पटाखा के दूसरे गोदाम पर छापा डाला। तलाशी में करीब एक पिकअप पटाखा मिला, जिसे कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। शुक्रवार की शाम हुई कार्रवाई में नखास चौकी प्रभारी ने विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जमानत पर छूट गया।
शाम चार बजे सीओ अशोक पांडेय फोर्स के साथ रेती रोड पर स्थित सुल्तान के गोदाम पर पहुंचे। ताला तोड़कर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में पटाखा मिला। छानबीन के बाद पुलिस पटाखा को कब्जे में लेकर थाने आई। शुक्रवार की शाम हुई कार्रवाई के मामले में चौकी प्रभारी नखास मोतीलाल यादव ने पटाखा के धंधेबाज इम्तियाज उर्फ सुल्तान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जमानत पर छूट गया।
सुल्तान से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम पटाखा की सप्लाई करने वाले धंधेबाजों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर में सुल्तान जैसे कई धंधेबाजों ने बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने के लिए गोदाम में स्टोर कर रखा है। सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने बताया कि धंधेबाजों के बारे में छानबीन चल रही है।