फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest for police

पुलिस के खिलाफ गुस्सा, थानों का घेराव

Wed, 21 Jun 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Jun 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अलग-अलग थानों पर प्रदर्शन कर लोगों ने पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की। उग्र लोगों को पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर तहरीर ली और केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोग थाने से हटे। पुलिस अफसर जहां कानून व्यवस्था कायम करने के साथ ही फरियादियों को न्याय दिलाने को कह रहे हैं वहीं थाने पर तैनात मातहतों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने गोला थाना घेरा

गोला। नगर पंचायत के सफाई कर्मी की पिटाई के बाद आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज न होने से नाराज सफाई कर्मियों ने बुधवार को गोला थाना घेर लिया। नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता से इंस्पेक्टर के मिलने से इंकार करने से नाराज सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य ठप कर दिया। थाने पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत के गेट पर भी घंटों धरना भी दिया। बाद में एसआई ने तहरीर लेकर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को वार्ड नंबर तीन में सफाई कर्मी कूड़ा उठाने गए थे। उसी दौरान एक बकरी को रास्ते से भगाने को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि मुहल्ले के कुछ लोगों ने सफाई कर्मी दिलीप की पिटाई कर दी। इसी दौरान कुछ सफाई कर्मी थाने पहुंच गए और तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बुधवार की सुबह सफाई कर्मियों ने थाने पहुंचकर पता लगाया तो पुलिस ने उन्हें डांटकर भगा दिया। इसके बाद सभी सफाई कर्मियों ने काम ठप कर नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार पहुंचे और मामला जानने के बाद थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से बात करनी चाही, लेकिन इंस्पेक्टर ने बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। नाराज लोगों ने थाना घेरकर प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर थाने का घेराव किया तो दर्ज हुआ केस 

पादरीबाजार। पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत होकर खुदकुशी करने वाले रिक्शा चालक बुद्धु के बेटे ने शाहपुर थाने में मंगलवार को तहरीर दी थी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इससे नाराज बच्चाें ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर शाहपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया तब कहीं जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर ग्रामीण थाने से हटे।


शाहपुर में जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर के पिपराहवा टोला निवासी बुद्धू रिक्शा चलाकर परिवार का जीविकापार्जन करता था। उसकी पत्नी सुधा घरों में चौका बर्तन करती थी। वह मोहनापुर में अकेले रह रहे युवक के यहां भी काम करती थी। कुछ दिन बाद सुधा का उसके साथ प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर पति ने सुधा को काम करने से मना किया तो वह उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई। वह तीन माह से प्रेमी के घर ही रह रही थी। इधर, बुद्धू ने पत्नी को वापस लाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को इस मुद्दे पर पंचायत भी हुई थी, लेकिन सुधा ने पति और बच्चों के साथ रहने का पंचायत का फैसला मानने से इन्कार कर दिया। शनिवार को बुद्धू अपनी पत्नी को मनाने उसके प्रेमी के घर पहुंचा तो आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत होकर बुद्धु ने शनिवार की रात फंासी लगाकर जान दे दी। बुद्धू के बड़े पुत्र विशाल ने मंगलवार को थाने पहुंचकर मां और उसके प्रेमी के खिलाफ  आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed