{"_id":"fdd9a8b054dd60a63e38b0c7d985054a","slug":"prissioners-threat-to-bdc-member-for-block-pramukh-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से हो रही ब्लॉक प्रमुख की पैरवी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से हो रही ब्लॉक प्रमुख की पैरवी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। प्रमुख पद के प्रत्याशी जहां बीडीसी सदस्यों को धन बल से लुभाने में लगे हैं वहीं कुछ जेल में बंद अपराधियों की भी मदद ले रहे हैं। इन दिनों जेल में बंदियों की कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें उन्होंने बीडीसी सदस्यों को धमकी दी है। इसे लेकर जेल प्रशासन ने नियम कड़े कर दिए हैं।
मऊ के बहलोलपुरए चिरैयाकोट का शातिर बदमाश अनुज कन्नौजिया की मां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रही हैं। अनुज मंडलीय कारागार गोरखपुर में बंद था। अनुज पर आरोप था कि जेल से वह बीडीसी सदस्यों को धमकी दे रहा था। शिकायत मिलने के बाद तीन जनवरी को उसे मेरठ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर जेल में बंद अपराधी सक्र्रिय हो गए हैं। जेल से ही वह बीडीसी प्रत्याशियों को धमकाने का काम कर रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद जेल अधिकारियों ने जेल में कड़ाई कर दी। जिसके बाद बंदियों को कोई भी सामान अब मुलाकाती उसे नहीं दे सकते है।
पंकज यादव को तन्हाई में डाला गया
वरिष्ठ जेल अधीक्षक को शिकायत मिली थी कि आजमगढ़ का रहने वाला पंकज यादव फोन पर बीडीसी प्रत्याशियों को धमकी दे रहा था। शिकायत मिलने के बाद उसे तन्हाई में डाल दिया गया है। हालांकि तलाशी में पंकज यादव के बैरक से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला।
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने वाले हो चुके हैं शिफ्ट
जेल का माहौल बिगाड़ने वाले कई अपराधियों को जेल प्रशासन ने दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया है, जिसमें प्रमुख रूप से अनुज कन्नौजिया, विपुल सिंह, शनि सिंह, सत्यव्रत राय, विनोद उपाध्याय, संदीप त्रिपाठी, डब्लू उर्फ कामेश्वर, राणा प्रताप सिंह, बिसई सिंह है। इसके अलावा चार और बंदी ऐसे हैं, जिन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
जेल का माहौल बिगाड़ने वाले बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में धमकी देने की कुछ बंदियों की शिकायत मिली है। जल्द ही उन्हें भी दूसरे जेलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- एसके शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक