{"_id":"d53e7b5a5e43b4c788e77edbfc09a7b1","slug":"police-search-theif-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स के संदेह में तेज हुई चोर की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एड्स के संदेह में तेज हुई चोर की तलाश
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पकड़ में आने के बाद छोड़ दिए गए चोर की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। डॉक्टर तो पुलिस पर दबाव बनाए ही हुए हैं, प्राचार्य ने भी थानेदार को फोन कर चोर को ढूंढने को कहा है ताकि उसकी एड्स की जांच कराके शंका का समाधान किया जा सके। प्राचार्य का कहना है कि यदि बिना जांच कराए डॉक्टर को एड्स से बचाव का इंजेक्शन दे दिया गया तो इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर तीन में रविवार को जूनियर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक चोर को पकड़ा था। चोर ने ब्लेड से खुद का हाथ काटने के बाद उसी से डॉक्टर की उंगली काट दी थी। डॉक्टरों ने उसे पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
यह जानकारी जब डॉक्टरों को हुई तो उन्होंने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा मचाया था। सोमवार को प्राचार्य ने खुद इस मामले में थानेदार से बात की और चोर का पता लगाने को कहा ताकि उसकी एड्स की जांच कराई जा सके। उन्होंने कहा कि यह डॉक्टर की सुरक्षा का मामला है।