फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police save to to mother and her son from kidnappers

अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने मां- बेटे को मुक्त कराया

Wed, 27 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 27 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
police save to to mother and her son from kidnappers
अपहरण - फोटो : Getty
चार दिन पहले युवक और उसकी मां का अपहरण करने वाले आरोपियों को चिलुआताल पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को जीप से लेकर फिरौती की रकम वसूलने उसके घर पहुंचे थे। उनके खिलाफ महुली थाने में अपहरण का केस दर्ज है।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रामजानकी नगर, नकहा नंबर एक ओम शांति नगर निवासी राजेश्वर पांडेय को चार दिन पहले कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद उनकी मां बिंदु पांडेय को गाड़ी में बैठाकर ले गए। इस मामले में बिंदू देवी की छोटी बहू राखी ने 23 जुलाई को महुली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। मंगलवार को राजेश्वर के मोबाइल से उसकी पत्नी रीना पांडेय के नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने 20 लाख रुपये फिरौती मांगी। रीना ने इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई तो एक लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। रुपये लेने के लिए उन्होंने दो लड़कों को घर भेजने की बात कही। रीना ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देकर मदद मांगी। जानकारी मिलने पर चिलुआताल और महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला से अपहर्ताओं से फोन पर यह कहने को कहा कि रुपयों का इंतजाम हो गया है।
विज्ञापन


महिला के बताने पर रात करीब नौ बजे बोलेरो से चालक समेत तीन लोग रकम लेने रीना के घर पहुंचे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी में बिंदू देवी भी मौजूद थीं। इसके बाद अपहर्ताओं की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के बाहर से दो और अपहर्ताओं को पकड़कर पुलिस ने राजेश्वर को भी खोज निकाला। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण या लेन-देन का विवाद
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि राजेश्वर पाण्डेय ठेकेदारी करते हैं। कुछ दिन पहले भी उन्हें कुछ लोग उठा चुके हैं और बकाया वसूलने के बाद छोड़ा था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने कुछ लोगों से रुपये ले रखे हैं। अपहरण के पीछे लेन.देन के विवाद की भी बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed