फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police detained two of the woman's murder

युवती की हत्या में पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Mon, 11 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। युवती की हत्या कर फोरलेन किनारे फेंकने की घटना में खोराबार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बेलीपार की रहने वाली युवती के घरवाले गांव के ही युवक और उसके दोस्तों पर अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पहचान पुख्ता करने के लिए पुलिस सोमवार को डीएनए टेस्ट के लिए नमूना लेगी।  
विज्ञापन

भौवापार गांव के रहने वाले चंद्रेश तिवारी, बेटी प्रीति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार की सुबह बेलीपार थाने पहुंचे।
पीड़ित परिवार के साथ गांव के 50 लोग भी गए थे। एसओ गौरव सिंह ने खोराबार में घटना होने की बात कह कार्रवाई वहीं से होने की बात कहते हुए परिवार के लोगों को वहां जाकर आरोपियों के नाम बताने को कहा। शनिवार को पहचान के समय चंद्रेश और उनकी पत्नी प्रियवंदा ने गांव के जिस युवक पर अपहरण का संदेह जताया था पुलिस ने देर रात दबिश देकर घर पर मिले उसके पिता के साथ ही एक दोस्त को हिरासत में लेकर थाने ले आई। नेताओं के दबाव में दोपहर बाद हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया गया। युवती की पहचान पुख्ता करने के लिए पुलिस सोमवार को डीएनए टेस्ट के लिए चंद्रेश के नाखून, बाल का नमूना लेगी। घटना की जानकारी के बाद भौवापार गांव के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

 यह था मामला
31 दिसंबर की सुबह बहरामपुर गांव में फोरलेन किनारे युवती की लाश मिली थी। सिर और चेहरे में पांच गोली मारकर पहचान छुपाने के लिए रॉड से हमला किया गया था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन कर रही थी। घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed