{"_id":"df645dc9ce534a7b8dcedc56e33bd20f","slug":"police-arrset-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के आरोपी को खजनी पुलिस ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों अभी फरार हैं।
खजनी प्रतिनिधि के अनुसार सिसई गांव के भखरा निवासी मुन्नर कन्नौजिया (32) का 10 दिसंबर की रात छोटे भाई जितेंद्र से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर जितेंद्र ने दोस्तों के साथ मिलकर मुन्नर की पिटाई करने के बाद कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया था। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बांसगांव के पानापार में रहने वाले मुन्नर के साले रिंकू ने खजनी थाने में जितेंद्र, उसके साथी सोनू, विजय, बहन माया और बहनोई पर हत्या का केस दर्ज कराया था।
बुधवार की रात एसओ खजनी राजीव सिंह ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ जितेंद्र ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने की बात बताई। एसओ ने बताया कि मुन्नर मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। परिवार में पत्नी रेणुका के अलावा एक तीन साल का बेटा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे।