फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested to a man who was trying to defame to a women

फेसबुक पर युवती को बदनाम करने वाला चढ़ा हत्थे

Thu, 30 Mar 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 30 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested to a man who was trying to defame to a women
Facebook
युवती का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसे बदनाम कर रहे युवक को साइबर सेल की मदद से शाहपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। युवक बीते कई दिनों से इस काम में लिप्त था। युवती की शिकायत के बाद पुलिस उसे पकड़ने की फिराक में थी।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र इस्टर्नपुर पादरीबाजार निवासी राहुल ने अपने परिचित की एक युवती को बदनाम करने के लिए उसका फर्जी फेसबुक एकाउंट बना लिया। इसके जरिए वह युवती की शादी तोड़ने पर आमादा था। वह लड़के वालों को उल्टे-सीधे संदेश भेज रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के घरवालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। वे शिकायत लेकर एसएसपी रामलाल वर्मा के पास पहुंचे।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल और शाहपुर पुलिस सक्रिय हुई तो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शाहपुर थानेदार गोविंद वल्लभ ने बताया कि युवक पर मुकदमा पहले से दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed