फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested to a man while runnig after fiting

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police arrested to a man while runnig after fiting
अरेस्‍ट
सहजनवां पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश कुलदीप ढाढ़ी उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस टीम पर ढाढ़ी परिवार के लोगों ने ही हमला किया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस के साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


बुधवार की रात कुलदीप अपने एक साथी के साथ संतकबीरनगर की ओर से आ रहा था। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस ने नेवास के पास उसे घेर लिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। मगर पुलिस ने उसकी घेरेबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान कुलदीप के रूप में हुई। उसपर पहले भी मुकदमे हैं। इंस्पेक्टर राकेश यादव ने बताया कि आरोपी बदमाश पर पहले हत्या के प्रयास और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed